बिजनौर, अगस्त 13 -- Bijnor News: बिजनौर। बारिश थमने के बाद तापमान में अचानक बढ़ोतरी हो गई। जिले में बुधवार को तेज धूप के बीच बढ़ी उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दिनभर चिपचिपी गर्मी के कारण लोग पसीने से तरबतर रहे। बुधवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बारिश के दौरान तापमान में आई गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन बुधवार को बारिश थमते ही धूप निकलने और वातावरण में नमी अधिक होने से उमस बढ़ गई। तापमान सामान्य सीमा में रहने के बावजूद वातावरण में नमी अधिक होने से गर्मी का एहसास कई गुना बढ़ गया। बारिश के बाद हवा की रफ्तार धीमी रहने से उमस और अधिक महसूस हुई। दनभर चिपचिपी गर्मी के कारण लोग पसीने से तरबतर रहे। बाजार...