Bijnor News: बारिश में भरभराकर गिरा पशुशाला का लिंटर
बिजनौर, सितम्बर 28 -- Bijnor News: मंडावली क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामदासवाली में भारी बारिश के चलते वीर सिंह दास की पशुशाला का लिंटर गिर गया। गनीमत रही कि उसकी चपेट में कोई परिवार का सदस्य या पशु नहीं आए। वीर सिंह ने बताया कि भैंस और कटिया को जहां बांधते थे लिंटर गिरने से कुछ ही क्षणों पहले दोनों भैंस दूसरे स्थान पर बांधी थी। उसके कुछ ही देर बाद लिंटर भरभरा कर गिर गया। गनीमत यह रही कि परिवार सदस्य को कोई हानि नहीं हुई है। लेंटर गिरने से लगभग दो लाख रुपये का नुकसान बताया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.