Bijnor News: बारिश में बूंदकी रोड पर कई दुकाने गिरी
बिजनौर, जुलाई 28 -- Bijnor News: बुंदकी मार्ग पर स्थित गन्ना सोसायटी कार्यालय के बाहर बनीं कई दुकानें बीती रात तेज बारिश और हवाओं के कारण ढह गईं। दुकानें ढहने से दुकान संचालकों को भारी नुकसान हुआ है।बूंदकी रोड पर गन्ना सेासायटी कार्यालय के बाहर बनी कई दुकाने बारिश के कारण ढह गई। इस दुकानों से दैनिक आजीविका चलाने वाले कई दुकानदों को भारी नुकसान हुआ है। दुकानदारों ने बताया कि दुकानों के साइड पिलर में पानी भर जाने से मिट्टी कमजोर पड़ गई थी, जिसके कारण ये दुकानें गिरीं। कलवा की दुकान, जो कई दिनों से बंद थी, पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। संजय, अनिरुद्ध और असलम ने बताया कि उनकी दुकानों को भी क्षति पहुंची है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.