बिजनौर, सितम्बर 28 -- Bijnor News: लगातार हो रही बारिश ने दिहाड़ी मजदूरों की मुश्किल बढ़ा दी है। रोजाना काम की तलाश में मजदूरों से गुलजार रहने वाले नगर पालिका चौराहा और बुल्ला का चौराहा पिछले तीन दिनों से सूने पड़े हैं। बारिश के कारण न तो मजदूर काम की तलाश में पहुंच रहे हैं और न ही ठेकेदार व काम कराने वाले लोग उन्हें तलाशने आ रहे हैं। ऐसे में रोज कमाकर घर चलाने वाले मजदूरों के सामने परिवार के राशन और चूल्हे की चिंता खड़ी हो गई है। बिजनौर में नगर पालिका चौराहा और बुल्ला का चौराहा दिहाड़ी मजदूरों के लिए काम मिलने के प्रमुख स्थान हैं। दोनों जगह रोजाना चार सौ से अधिक मजदूर सुबह काम की उम्मीद में चौराहों पर पहुंचते हैं। ठेकेदार और अन्य लोग जरूरत के मुताबिक मजदूरों को अपने साथ ले जाते हैं। बारिश के कारण तीन दिनों से यहां मजदूरों की भीड़ के बजाय सन्ना...