Bijnor News: बारिश थमते ही मौसम ने बदली करवट, अधिकतम तापमान 6 डिग्री चढ़ा
बिजनौर, जुलाई 11 -- Bijnor News: लगातार हो रही बारिश थमने के बाद शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली। धूप निकलने से अधिकतम तापमान में करीब छह डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे उमस बढ़ गई और लोगों को गर्मी का अहसास हुआ।कृषि अनुसंधान केंद्र के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में 20.2 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।बारिश रुकने के बाद धूप निकलने से तापमान में वृद्धि हुई है, जबकि वातावरण में नमी अधिक होने से उमस का असर भी बढ़ गया। हालांकि पिछले दिनों हुई वर्षा से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन शनिवार को हल्की धूप निकलते ही मौसम फिर से गर्म महसूस हुआ। यह भी पढ़ें- Sambhal News: झमाझम बारिश के बाद निकली धूप, बढ़ी उमस; खेतों में जुटे रहे किसान वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.