बिजनौर, सितम्बर 7 -- Bijnor News: जिले में बारिश का सिलसिला थमते ही तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो गई। सोमवार को दिनभर धूप और बादलों की आवाजाही के बीच बढ़ी उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को जिले में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पिछले दिनों हुई बारिश के कारण तापमान 26 डिग्री तक दर्ज किया गया था। बारिश रुकने के बाद तापमान बढ़ने से वातावरण में उमस बढ़ गई। अधिक नमी के कारण तापमान सामान्य से कम होने के बावजूद लोगों को गर्मी और चिपचिपाहट का अहसास होता रहा। बारिश के बाद आसमान साफ होने पर धूप निकलने से उमस और बढ़ गई। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर निकलने वाले लोग परेशान नजर आए। मौसम में बदलाव के कारण लोगों को आने वाले दिनों में फिर बारिश...