बिजनौर, सितम्बर 7 -- Bijnor News: बारिश के बाद सरदार खां की पुलिया के पास नेशनल हाईवे-74 की सर्विस रोड पर जलभराव और कीचड़ से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका की ओर से समय पर नाले की सफाई नहीं कराए जाने से बारिश का पानी सड़क पर भर गया है। सड़क पर जमा कीचड़ और पानी के बीच से लोगों को आवागमन करना पड़ रहा है, जिससे फिसलन और हादसे का खतरा बना हुआ है। साथ ही गंदगी और जलभराव से क्षेत्र में मौसमी बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।नगर निवासी नाजिम मलिक ने बताया कि लंबे समय से नाले की सफाई नहीं हुई है, इसलिए समस्या बनी है। जल्द समाधान नहीं हुआ तो परेशानी और बढ़ेगी। खालिद रियाज अंसारी, आफताब मलिक, सलमान खान, कपिल, गौरव कुमार सहित अन्य नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से नाले की सफाई कराकर जलभराव की समस्या का जल...