बिजनौर, जुलाई 2 -- Bijnor News: बिजनौर। जिले में झमाझम हुई बारिश के चलते स्कूलों में बहुत कम बच्चे पहुंचे। कम बच्चे पहुंचने के चलते स्कूल चलो अभियान रैली जिला मुख्यालय पर स्थगित की गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कसाना का कहना है कि शुक्रवार को स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन किया जाएगा। बुधवार को सुबह से ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते स्कूलों में बहुत कम संख्या में बच्चे पहुंचे। बुधवार को स्कूल चलो अभियान रैली का शुभारंभ जिला मुख्यालय पर होना था बच्चों के कम संख्या में स्कूल पहुंचने के चलते स्कूल चलो अभियान रैली स्थगित करनी पड़ी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कसाना ने बताया कि बारिश के चलते स्कूलों में कम बच्चे आए थे अब स्कूल चलो अभियान रैली जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को आयोजित होगी। यह भी पढ़ें- स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण...