बिजनौर, अक्टूबर 15 -- Bijnor News: बारिश के कारण चीनी मिलों का पेराई सत्र लेट हो जाएगा। अक्टूबर में चलने वाली कुछ चीनी मिल अब नवम्बर के प्रथम सप्ताह में चलेंगी। जिले की दो से तीन चीनी मिल दूसरे सप्ताह यानि 10 नवम्बर तक गन्ना पेराई करेंगी। जिले के किसान संगठन मांग कर रहे थे कि जिले की चीनी मिल 15 अक्टूबर तक चलाई जाए। कुछ चीनी मिलों के अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में चलने की उम्मीद थी लेकिन बारिश के कारण चीनी मिल अब अक्टूबर में न चलकर नवम्बर के प्रथम सप्ताह में चलेंगी। बतादें कि किसानों का चारा खत्म होने लगा है और किसानों के सामने चारे की समस्या पैदा हो रही है। ऐसे में किसान चाहते थे कि जल्द से जल्द चीनी मिल चल जाए ताकि चारे की समस्या पैदा न हो। जिले में लगातार बारिश हो रही है और बारिश के कारण चीनी मिलों का पेराई सत्र लेट होने की पूरी सम्भावना ...