बिजनौर, जुलाई 7 -- Bijnor News: नांगल गंगा घट्टी पर स्थित छतरी वाले कुएं पर खड़ा पीपल का पेड़ बिजली लाइन पर गिरने से करीब सौ परिवारों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।मंगलवार दोपहर तेज हवा के साथ आई बारिश में मुख्य बाजार से गंगा घट्टी पर जाने वाले रास्ते पर खड़ा पीपल का पेड़ गिर गया। संयोग से कोई पेड़ की चपेट में नहीं आया, जिससे हादसा होने से टल गया। पेड़ गिरने से बिजली लाइन टूट गई। ग्रामीणों सुबोध वर्मा, मुकेश शर्मा, नवनीत आदि ने बताया कि पीपल का पेड़ करीब डेढ़ सौ वर्ष पुराना था। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के अधिकारियों से बिजली आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की है। विद्युत निगम के जेई नूतन प्रकाश ने जल्द ही विद्युत आपूर्ति सुचारू कराने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...