Bijnor News: बारिश और तेज हवाओं से फसलें बर्बाद, पेड़ भी टूटे
बिजनौर, अक्टूबर 11 -- Bijnor News: बारिश तथा तेज हवाओं से गन्ने और धान की फसल बर्बाद हो गई। अनेक स्थानों पर पेड़ तथा बिजली की लाइनें टूटी गई। सोमवार को शाम अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश होने से ग्रामीण इलाकों में कई जगह गन्ने और धान की फसल धाराशायी होकर बर्बाद हो गई। अफजलगढ़-कालागढ़ मार्ग पर कई जगह पेड़ गिरने से वाहनों का आवागमन बाधित रहा। इस दौरान गांव कादराबाद-पत्थरवाला के बीच लिप्टिस का विशालकाय पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। इसके अलावा तेज हवाओं से अनेक स्थानों पर बिजली की लाइन तथा खम्भे टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए। लाइनें क्षति ग्रस्त होने से कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने की बात कही जा रही है। हालां कि संबंधित जेई राहुल मौर्या ने विभागीय स्तर पर बिजली आपूर्ति बाधित होने संबंधी जानकारी मिलने से इंकार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.