बिजनौर, जुलाई 7 -- Bijnor News: महाराष्ट्र के सोलापुर में मकान की छत पर बारिश से बचाव के लिए तिरपाल डालने गये नहटौर निवासी आफताब गिरने से मौत हो गई। अफताब महाराष्ट्र के शोलापुर में पेंटिंग के कार्य के लिए गया था। उसकी मौत की जानकारी पर परिवार में कोहराम मचा है।नहटौर के मोहल्ला तकिया गढ़ी निवासी आफताब 28 वर्ष पुत्र इसरार काम के लिए महाराष्ट्र के सोलापुर में गया था। आफताब सोलापुर में पेंटिंग का काम करता था। बताया जाता है सोमवार को आफताब सोलापुर में हो रही बारिश में अपने कमरे की छत पर तिरपाल डालने के लिए गया था। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे मौके पर मौजूद साथी तुरंत अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी नहटौर में स्थित परिजनों को मिलते ही उनमें कोह...