Bijnor News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का एडीएम और एसडीएम ने किया निरीक्षण
बिजनौर, अगस्त 10 -- Bijnor News: चांदपुर। सोमवार को एडीएम वित्त/राजस्व देवेंद्र पाल सिंह और एसडीएम प्रशांत वर्मा ने तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने रायपुर खादर, मीरापुर सीकरी, पांडव नगर चौकी सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर ग्रामीणों से जानकारी ली और संबंधित विभागों के अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा, आवागमन तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से सतर्कता बरतते हुए प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.