Bijnor News: बाढ़ प्रभावित किसानों ने रखीं तीन मांगें, 20 अगस्त को धरने की चेतावनी
बिजनौर, अगस्त 17 -- Bijnor News: चांदपुर के दत्तियाना जमालुद्दीनपुर, स्याली, सुजातपुर खादर, मुजफ्फरपुर खादर, रायपुर जलालपुर, सेलमपुर, नारनौर, मेडयू बसंतपुर और सिकरी समेत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की है।किसानों ने गंगा किनारे तटबंध का शेष निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराने, बाढ़ प्रभावित किसानों का पूर्ण कर्ज माफ करने तथा फसल नुकसान के लिए कम से कम 20 हजार रुपये प्रति बीघा मुआवजा देने की मांग की है। किसानों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर 20 अगस्त को पांडव नगर चौकी के समीप धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में निखिल त्यागी, सूरज कश्यप, शिव कुमार शास्त्री और करन सिंह चौहान समेत अन्य किसान शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.