Bijnor News: बाघ के हमले में कटिया घायल, लोगों में दहशत
बिजनौर, जुलाई 15 -- Bijnor News: कालागढ़/अफजलगढ़। बाघ ने आबादी के बीच पंहुच कर भैंस की कटिया को घायल कर दिया। घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। मंगलवार को रात मुख्य मार्ग पर बाघ चहलकदमी करते देखा गया था। लोगों ने सड़क स्वछंद विचरण करते बाघ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया तथा मोबाइल के स्टेटस पर लगाकर वायरल किया। दूसरी ओर इसी दौरान यूपी के पुराना कालागढ़ में बाघ के हमले से हड़कंप मच गया। मंगलवार को मध्यरात्रि एक बाघ कार्बेट के जंगल से निकलकर पुराना कालागढ़ स्थित आबादी के बीच आ धमका। बाघ ने घर के बाहर आंगन में बंधी सोनू पुत्र गंभीर सिंह की भैंस की कटिया पर हमला बोल दिया। मौके पर एकत्र लोगों द्वारा शोर-शराबा करने के बाद बाघ कटिया को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। बाघ के हमले में कटिया बुरी तरह घायल हो गई। घटना के दौरान पूरे इलाके में बिजली गुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.