बिजनौर, सितम्बर 7 -- Bijnor News: चांदपुर के गांव मदारीपुर में सड़क पर खड़ी बाइक हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। मारपीट में दोनों पक्षों के तीन युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां एक युवक की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उसे बिजनौर रेफर कर दिया। चांदपुर के गांव मदारीपुर निवासी सतेन्द्र कुमार पुत्र संजय ने बताया कि वह थार गाड़ी से कहीं से अपने घर लौट रहे थे। गांव में कुछ युवकों ने बाइक सड़क पर खड़ी कर रखी थी। बाइक हटाने को कहने पर युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। बाद में गांव के कुछ लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया और सभी को अपने-अपने घर भेज दिया।बताया गया कि सोमवार दोपहर बाद इसी वि...