बिजनौर, जुलाई 15 -- Bijnor News: धामपुर। पुलिस ने बाइक से सामान चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है। ग्राम मटौरा दर्गा निवासी चमन सिंह की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुराना धामपुर हुसैनपुर निवासी लोकेश पुत्र रामरतन सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एशियन पेंट का डिब्बा, पेंट ब्रुश, थिनर, घी के पांच डिब्बे, धूपबत्ती, नीम पाउडर, बटना पाउडर, काला मुल्तानी मिट्टी, टीटा पाउडर, शिकाकई, हर्बल मेहंदी तथा मूव के 34 पैकेट बरामद किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...