बिजनौर, अक्टूबर 8 -- Bijnor News: इनामपुरा-बाकरपुर मार्ग पर बुधवार की शाम गुलदार बाइक सवारों पर झपटा मारने की फिराक में था, लेकिन गुलदार से बाइक आगे निकल गयी। राहगीर ने इस मामले को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। बाकपुर गांव से इनामपुरा मार्ग पर मंडावर आ रहे बाइक सवारों पर गुलदार ने हमला करने की फिराक में था। जैसे ही उसने हमला करना चाहा बाइक सवार आगे निकल गये। गुलदार खेत में जा निकला। राहगीर ने मोबाइल कैमरे में इस घटना को कैद कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...