Bijnor News: बाइक के सामने कुत्ता आजाने से बाइक सवार घायल
बिजनौर, जुलाई 23 -- Bijnor News: एक बाइक सवार के सामने अचानक कुत्ता आने से बाइक अनियंत्रित हो गई और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल युवक को हरिद्वार ले गये। मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम भागूवाला में काली माता मंदिर के सामने सड़क पर अचानक आवारा कुत्ता आ गया और बाइक अनियंत्रित हो कर गिर पड़ी। दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार अदनान पुत्र सरफुद्दीन उम्र 18 वर्ष निवासी भागूवाला गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोटरसाइकिल चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और सड़क पर गिर गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल मोटरसाइकिल सवार के परिजनों को सूचना दी जिस पर परिजन उसको तुरंत उपचार के लिए हिमांशु हॉस्पिटल हरिद्वार लेकर गए । दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर घूम रहे आवारा पशुओं और कुत्तों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.