Bijnor News: बाइक की टक्कर से युवक की मौत
बिजनौर, अक्टूबर 1 -- Bijnor News: नहटौर मार्ग पर गांव मंडोरा के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर दस दिन बाद चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बुधवार को शेरकोट थाना क्षेत्र के ग्राम धुराड़ा निवासी गौतम कुमार ने रिपोर्ट लिखाई है कि 19 सितंबर को उसका भाई सुंदर सिंह अपनी बाइक से नूरपुर से नहटौर जा रहा था। मंडोरा के पास नहटौर की ओर से आ रही बाइक के चालक राम सिंह निवासी ग्राम अंजनखेड़ा, थाना मिलक, जिला रामपुर ने लापरवाही से सुंदर सिंह की बाइक में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर से सुंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी नूरपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंतिम संस्कार व आरिष्टि के बाद मृतक के भाई ने घटना के दस दिन बाद रिपोर्ट दर्ज करायी है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.