बिजनौर, जुलाई 18 -- Bijnor News: स्योहारा संवाददाता। थाना क्षेत्र के डेहरा बुलंदी गांव में एक बाइक और थार की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए हैं। थाना प्रभारी संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम गुहावर जैत थाना नूरपुर निवासी बाबू 55 वर्ष पुत्र अब्दुल मजीद, मोहम्मद उमर 48 वर्ष पुत्र अलीबख्स, बेकरन 48 वर्ष पुत्र फारूक बाइक पर जा रहे थे। अचानक सामने से आ रही थी कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया है। अभी किसी की ओर से भी कोई तहरीर पुलिस को प्राप्त नहीं हुई है। थाना प्रभारी का कहना है कि शरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...