बिजनौर, जुलाई 10 -- Bijnor News: चांदपुर। चांदपुर धनोरा मार्ग स्थित रामपुर नजराना के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक सवार युवव गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी स्याऊ में भर्ती कराया गया। जिला अमरोहा के मंडी धनोरा क्षेत्र के गांव मोदीपुर निवासी युवक पंकज कुमार पुत्र सोमपाल सिंह गुरुवार के शाम को देहरादून से अपने घर बाइक से जा रहा था जैसे ही बबनपुरा चौकी के गांव रामपुर नजराना अड्डे पर पहुंचा तो सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक पंकज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए लोगों ने 108 एंबुलेंस को बुलाकर घायल युवक को सीएचसी स्याऊ में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक डॉक्टर सतेन्द्र कुमार ने घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...