Bijnor News: बहेड़ी में आबादी के नजदीक पहुंचा इक्कड़ हाथी, ग्रामीणों में दहशत
बिजनौर, अगस्त 18 -- Bijnor News: गांव बहेड़ी में पिछले करीब एक सप्ताह से इक्कड़ हाथी गन्ने के खेतों में डेरा जमाए हुए है। हाथी गन्ने की फसल को खाकर और पैरों से रौंदकर नष्ट कर रहा है। हाथी आबादी के नजदीक पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी को जंगल में खदेड़ने और सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
ग्रामीणों की हालत ग्रामीणों के अनुसार, हाथी को खेतों से भगाने का प्रयास करने पर वह किसानों के पीछे दौड़ पड़ता है। करीब पांच दिन पहले हाथी किसान फूलसिंह के डेरे तक पहुंच गया था। वहां उसने रखा राशन, कपड़े और अन्य सामान बिखेर दिया था। इसके बाद से ग्रामीण और अधिक भयभीत हैं।
हाथी का मकानों के पास आना मंगलवार सुबह हाथी किसान कुलवंत सिंह और जीत सिंह के मकान के नजदीक पहुंच गया। हाथी को आबादी के पास देखकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.