Bijnor News: बस टकराई बाइक, दंपति समेत तीन घायल
बिजनौर, नवम्बर 29 -- Bijnor News: शनिवार शाम बस और बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। गांव घोसियावाला निवासी करण 54 वर्ष पुत्र रामपाल, हरिओम 20 वर्ष पुत्र धीर सिंह तथा सविता 48 वर्ष पत्नी करण सिंह बाइक से धामपुर की ओर जा रहे थे। चुंगी नंबर पांच के निकट बाइक अनियंत्रित होते हुए आगे जा रही बस से जा टकराई। इसमें बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। वहां करण सिंह की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर बिजनौर रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार सीएचसी पर जारी है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन घायल, दो रेफर थानाध्यक्ष त्रिवेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.