बिजनौर, अगस्त 7 -- Bijnor News: हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों का जनसैलाब चांदपुर से लगातार गुजर रहा है। आगामी 11 अगस्त को महाशिवरात्रि के मद्देनजर नगर में कांवड़ियों की भारी आवाजाही से पूरा वातावरण शिवमय हो गया है। प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवरियों का जनसैलाब चांदपुर में लगातार उमड़ रहा है। नगर की सड़कें बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज रही हैं। आगामी 11 अगस्त को महाशिवरात्रि के अवसर को देखते हुए शिवभक्तों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। चांदपुर से होकर हापुड़, बुलंदशहर, संभल, अमरोहा, धनौरा समेत विभिन्न जनपदों के हजारों कांवड़िये अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज रहा कांवड़ मार्ग रंग-बिरं...