Bijnor News: बनेगा भव्य शहीद स्तंभ और शौर्य वाटिका, पालिकाध्यक्ष ने किया भूमि पूजन
बिजनौर, जुलाई 26 -- Bijnor News: नगर पालिका परिषद बिजनौर द्वारा देश की रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सैनिकों की स्मृति में एक भव्य शहीद स्तंभ और 'शौर्य वाटिका' का निर्माण कराया जाएगा। बैराज रोड स्थित इंदिरा पार्क के बाहर इस भव्य शहीद स्तंभ के निर्माण के लिए पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह, भाजपा नेता डॉ. बीरबल सिंह और मेजर अभिनव सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया। भूमि पूजन का संचालन पंडित चेतन शर्मा ने किया।इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष इंदिरा सिंह ने कहा कि नगर में वीर सैनिकों की याद में इस भव्य शहीद स्थल का निर्माण किया जाना उनके लिए बेहद गौरव की बात है। यह भी पढ़ें- कारगिल शहीदों के सम्मान में सांकेतिक दौड़ देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को याद करने का इससे बेहतर और कोई माध्यम नहीं हो सकता। भूमि पूजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.