Bijnor News: बनखला में विवाद से बचने को ग्रामीणों ने खुद तोड़े मस्जिद परिसर में बने बाथरूम
बिजनौर, सितम्बर 24 -- Bijnor News: बिजनौर, संवाददाता। बिजनौर के थाना कोतवाली देहात के गांव बनखला में मस्जिद परिसर को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुस्लिम समाज के लागों ने बुधवार रात में वहां बने बाथरूम खुद तोड़ दिए। बताया जा रहा है कि विवाद को आगे बढ़ने से रोकने और किसी तरह के टकराव की स्थिति से बचने के लिए ग्रामीणों ने यह कदम उठाया है। मामले को लेकर पुलिस और प्रशासन पहले से ही सतर्क है। कुछ दिन पहले हिंदू रक्षक दल के नेता कौशिक त्यागी ने मस्जिद परिसर में पुराने कुएं होने की शिकायत की थी। शिकायत के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मस्जिद परिसर का निरीक्षण किया था। जांच के दौरान अधिकारियों ने परिसर में कुएं की स्थिति भी देखी थी। अधिकारियों के निरीक्षण के बाद मामले की जांच जारी थी। पुलिस ने मामले की जांच राजस्व विभाग से करान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.