Bijnor News: बदायूं-बिजनौर मार्ग पर लगा कई घंटे तक जाम, रेंगते रहे वाहन
बिजनौर, अक्टूबर 25 -- Bijnor News: चांदपुर में बदायूं-बिजनौर मार्ग पर रविवार को बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण कई घंटे तक जाम लगा रहा। कराल रेलवे फाटक से लेकर देवी मंदिर तक जाम की स्थिति बनी रही। इसका असर पैजनिया मार्ग और हल्दौर मार्ग पर भी दिखाई दिया। जाम के चलते वाहन चालकों को काफी देर तक सड़क पर रेंगते हुए आगे बढ़ना पड़ा। पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभाली, जिसके बाद कई घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुल सका। लोगों ने सड़क पर बेतरतीब खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: सहिया-क्वानू मार्ग पर जाम से जनजीवन प्रभावित, आधे घंटे थमी आवाजाही
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.