Bijnor News: बदहाल: मालती नगर में लौट रहा तालाब का पानी, भारी जलभराव
बिजनौर, अगस्त 19 -- Bijnor News: भारी बारिश और सिल्ट जमा होने के चलते यहां रेलवे फाटक के पास स्थित तालाब का पानी न सिर्फ सड़क के किनारे तक आ गया है, बल्कि मालती नगर के नालों की निकासी के बजाए उल्टा उनके लिए आफत का सबब बन गया है। तालाब से लौटकर इन नालों के रास्ते आया पानी मालतीनगर में जलभराव का सबब बन रहा है। ट्रक यूनियन वाला गहरा स्थान एक दूसरे तालाब में तब्दील नजर आ रहा है। क्षेत्रवासियों के मुताबिक नगरपालिका परिषद बिजनौर में नगीना रोड स्थित रेलवे फाटक के समीप स्थित तालाब के काफी हिस्से पर तो अवैध कब्जा है, ऊपर से दशकों से इस तालाब की सिल्ट सफाई नहीं हुई है। नगरपालिका ने क्षेत्र के जलनिकासी की समस्या के लिए नाले तो बनाए, लेकिन भारी बारिश के चलते तालाब का पानी भरकर उल्टे इन नालों के जरिए मालती नगर व अन्य स्थानों को वापिस लौट रहा है। मालती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.