Bijnor News: बढ़ापुर बस स्टैंड पर लहराएगा सौ फीट ऊंचा तिरंगा
बिजनौर, अक्टूबर 4 -- Bijnor News: स्थानीय बस स्टैंड पर नगर पंचायत की ओर से 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा लगाने का कार्य शनिवार से शुरू हो गया। बस स्टैंड स्थित मौलाना अब्दुल मजीद अंसारी द्वार के समीप प्रस्तावित तिरंगे के लिए जेसीबी मशीन से गड्ढा खोदने का कार्य कराया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. दिलशाद अंसारी ने बताया कि करीब 14 लाख रुपये की लागत से 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा लगाया जा रहा है। हालांकि, प्रस्तावित स्थल नदी के समीप होने के कारण गड्ढे में पानी भरने की समस्या सामने आ रही है। पानी की निकासी के लिए लगातार कार्य कराया जा रहा है, ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.