Bijnor News: बच्चों के विवाद में दो पक्षों में पथराव, वीडियो वायरल
बिजनौर, अक्टूबर 6 -- Bijnor News: सोमवार रात बच्चों में हुई कहासूनी के बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गए, जिसमें जमकर मारपीट और पथराव हुआ। जिसमें दोनों पक्षों से दो लोग घायल हो गए। जिसका वीडियो भी सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कस्बे के मोहल्ला सम्भा बाजार में सोमवार रात आठ बजे के करीब बच्चों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए ओर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट व पथराव हो गया, जिसमें एक पक्ष के राशिद अहमद व दूसरे पक्ष से ओसामा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कस्बा इंचार्ज रवि पंवार ने बताया की अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.