बिजनौर, अगस्त 28 -- Bijnor News: गौसपुर में गन्ने के खेत से निकलकर आए गुलदार ने एक बकरी पर हमला कर दिया, गुलदार के हमले में बकरी की मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर कुंदन सिंह गांव के समीप समर सिंह के घेर के पास अपनी भेड़-बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान अचानक गन्ने के खेत से निकले गुलदार ने एक बकरी पर हमला कर दिया। गुलदार के हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार बकरी को छोड़कर वापस गन्ने के खेत में चला गया। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी गुलदार गौसपुर क्षेत्र में कई पशुओं को अपना निवाला बना चुका है। लगातार गुलदार की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण भूपेंद्र सिंह, राजेश सिंह, वीरेंद्र सिंह, अमर सिंह आदि ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...