बिजनौर, जुलाई 16 -- Bijnor News: चांदपुर क्षेत्र के गांव शेख सराय हबीब (स्याऊ) में रिश्तेदारी में गए परिवार के बंद मकान को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।चांदपुर के गांव शेख सराय हबीब (स्याऊ) निवासी तोफीक, जो दिल्ली में सैलून का कार्य करते हैं, मंगलवार को अपने गांव आए थे। बुधवार को वह परिवार सहित बिजनौर में एक रिश्तेदारी में चले गए। देर शाम जब वह वापस घर लौटे तो मुख्य गेट का ताला खोलकर अंदर पहुंचे। कमरे में पहुंचने पर देखा कि अंदर के कमरों के ताले टूटे पड़े थे और सामान बिखरा हुआ था। पीड़ित के अनुसार चोर अलमारी में रखे करीब 8 तोला सोने के आभूषण, 86 हजार रुपये की नकदी तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने चोरी से करीब 10 लाख रु...