Bijnor News: फोनपे का पिन बदलकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार बरामद
बिजनौर, नवम्बर 7 -- Bijnor News: फोनपे का पिन बदलकर और धोखाधड़ी से रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कराने वाले दो आरोपियों को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने दुकानों और राह चलते लोगों से भी ठगी करने की बात स्वीकार की है। शहर कोतवाली के मोहल्ला बाजदारान निवासी दिनेश कुमार ने शुक्रवार को शिकायत की थी कि अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल फोन से धोखाधड़ी कर पांच हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। उनकी तहरीर पर शहर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
शिकायत और आरोपियों की पहचान विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर नई बस्ती बिजनौर निवासी सूर्य प्रताप त्यागी और दिल्ली के सोनिया विहार निवासी कुनाल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.