बिजनौर, जुलाई 22 -- Bijnor News: क्षेत्र के एक युवक ने थाने में तहरीर देकर एक व्यक्ति पर फेसबुक पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट कर धार्मिक भावनाएं आहत करने और माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया है। बुधवार गांव धुंधली निवासी जितेंद्र कुमार वैस ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि 22 जुलाई को फेसबुक चलाते समय उसे एक वीडियो दिखाई दिया। आरोप है कि वीडियो में एक व्यक्ति ने देश के प्रधानमंत्री तथा अन्य धार्मिक विषयों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उक्त व्यक्ति पहले भी गांव में इस तरह के विवादित बयान देता रहा है और लोगों को उकसाने का प्रयास करता है। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई कि ऐसे कृत्य से सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है। उसने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।थानाध्यक्ष प्रवेज कुमार ने तह...