बिजनौर, सितम्बर 5 -- Bijnor News: विदेश भेजने और वीजा बनवाने का झांसा देकर आठ लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने एजेंट पर फर्जी वीजा और टिकट देने तथा रकम वापस मांगने पर टालमटोल करने का आरोप लगाया है। जिला अमरोहा के नौनेर निवासी काजिम अली पुत्र मुस्ताक हुसैन ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि उसने नवी हसन, सईद, राशिद, अमानत, माजिम मलिक तथा उवेश आदि के साथ विदेश जाने के लिए एजेंट नजमुल हसन पुत्र स्व. रफीक निवासी मोहल्ला चांदसंग पत्थर कुआं जुमा मस्जिद के पास से संपर्क किया था। आरोप है कि एजेंट ने वीजा और टिकट उपलब्ध कराने का भरोसा देकर सभी से ऑनलाइन और नकद मिलाकर करीब आठ लाख रुपये लिए। इनमें 6,15,500 रुपये ऑनलाइन और 2,84,500 रुपये नकद दिए गए। पीड़ित के अनुसार एजेंट न...