बिजनौर, अक्टूबर 26 -- Bijnor News: फर्जी फर्म के दस्तावेज और बिल दिखाकर पटाखा फैक्ट्री से 10 लाख रुपये की आतिशबाजी हड़पने का मामला सामने आया है। भुगतान नहीं मिलने और दस्तावेज फर्जी होने का पता चलने पर फैक्ट्री मालिक ने हल्दौर थाने में हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाली के ज्ञान विहार निवासी विनीत कुमार की त्रिलोकपुर में पटाखा फैक्ट्री है। उनकी वैष्णो ट्रेडर्स के नाम से भी फर्म है। हल्दौर पुलिस को दी तहरीर के अनुसार कुछ समय पहले फैक्ट्री में उनके सहयोगी उपेंद्र अहलावत के पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम जितेंद्र सिक्का बताया और कई पटाखा फैक्ट्री मालिकों के नाम लेकर खुद को बड़ा आतिशबाजी कारोबारी बताया। उसने कंपनी का पहचान प...