Bijnor News: प्रेम विवाह से नाराज ससुरालियों ने किया दंपति का अपहरण, तीन गिरफ्तार
बिजनौर, अक्टूबर 13 -- Bijnor News: प्रेम विवाह से नाराज युवती के परिजनों ने युवक और उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर दंपति को सकुशल बरामद कर लिया। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त गाड़ी भी बरामद कर सीज कर दी। शहर कोतवाल अवनीत मान ने बताया कि गांव जमालपुर पठानी निवासी टीकम सिंह ने 12 अक्तूबर को कोतवाली शहर में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके बेटे ओमेन्द्र और पुत्रवधू मीनाक्षी का अपहरण कर लिया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
अपहरण की शिकायत और पुलिस की जांच पुलिस के मुताबिक, ओमेन्द्र और मीनाक्षी के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग था। दोनों ने 11 अक्तूबर को प्रेम विवाह कर लिया था। इससे मीनाक्षी के परिजन नाराज थे। आरोप है कि इसी रंजिश में उन्होंने दंपति को अपने साथ ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.