बिजनौर, अगस्त 29 -- Bijnor News: चांदपुर क्षेत्र के एक गांव से पड़ोस में रहने वाले कुंवारे प्रेमी के साथ फरार हुई दो बच्चों की मां को पुलिस ने गुरुग्राम से बरामद कर लिया। पुलिस दोनों को चांदपुर थाने लेकर पहुंची।जहां महिला अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराने में जुटी है। बताया गया कि महिला का अपने पड़ोसी युवक से करीब दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के घरों की दीवार भी एक-दूसरे से सटी हुई है। दोनों एक ही बिरादरी के बताए जा रहे हैं। कुछ दिन पूर्व महिला अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। परिजनों ने काफी तलाश करने के बाद चांदपुर थाने में तहरीर देकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर मोबाइल लोकेशन समेत अन्य माध्यमों से दोनों की तलाश शुरू की। पुलिस ...