Bijnor News: प्राथमिक स्कूल की छत पर दिखा गुलदार, ग्रामीण में भय
बिजनौर, अगस्त 3 -- Bijnor News: ग्राम चौहड़पुर स्थित प्राथमिक स्कूल की छत पर गुलदार बैठा हुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों ने स्कूल को गांव में स्थानांतरित करने और गुलदार को पकड़वाने की मांग की है। रविवार की देर रात्रि को ग्राम सिकोड़ा बाले आश्रम के महन्त शिवानंद बृह्मचारी और कुछ ग्रामीण आश्रम से गांव की ओर आ रहे थे। गांव में स्थित प्राथमिक स्कूल की छत पर गुलदार बैठा हुआ दिखाई दिया जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। ग्रामीणों ने स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों की सुरक्षा के लिए अस्थाई तौर पर कक्षाएं आबादी क्षेत्र में स्थानांतरित करने की मांग की है। गुलदार को पकड़वाने की मांग की है। वन विभाग की टीम में सूचना पर मौके पर निरीक्षण किया है। गांव में पिंजरा लगाने की प्रक्रिया की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.