Bijnor News: प्राथमिक विद्यालय खैरपुर जागीर में अभिनव गतिविधियां आयोजित
बिजनौर, जुलाई 17 -- Bijnor News: विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय खैरपुर जागीर में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए नियमित रूप से शैक्षिक एवं खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक लोकेन्द्र कुमार ने बताया कि इन गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता तथा आपसी सहयोग की भावना का विकास करना है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप बच्चों को खेल-खेल में सीखने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। गतिविधियों से बच्चों में सीखने की क्षमता बढ़ रही है।ग्रामवासी रणवीर सिंह आदि ने विद्यालय की इन गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि यह बच्चों के शैक्षिक एवं शारीरिक विकास के लिए उपयोगी हैं तथा बच्चो के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में प्रेरणादायक पहल हैं। यह भी पढ़ें- Siwan News नई शिक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.