बिजनौर, अक्टूबर 30 -- Bijnor News: जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बिजनौर को निर्देशित किया कि शहर की बंद पड़ी सीवेज पाइपलाइन के सुदृढ़ीकरण के लिए अमृत योजना के अंतर्गत आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेषित किया जाए, ताकि इस समस्या का प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो सके। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के अंतर्गत हस्ताक्षरित एमओयू की समीक्षा करते हुए बताया कि कुल 137 एमओयू में से 109 उद्योगों में उत्पादन प्रारंभ हो चुका है, जबकि शेष 28 उद्योगों में अभी उत्पादन शुरू नहीं...