बिजनौर, नवम्बर 24 -- Bijnor News: डीएम जोगिंदर सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में गन्ना मूल्य भुगतान के संबंध में चीनी मिल प्रबंधकों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों को उनके गन्ना मूल्य का शत-प्रतिशत भुगतान निर्धारित समयसीमा में सुनिश्चित कराया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की मंशा है कि किसान उन्नत बीज एवं आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर अधिक से अधिक पैदावार प्राप्त करें तथा आर्थिक रूप से समृद्ध बनें। किसानों का आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने चीनी मिल प्रबंधकों को निर्देशित किया कि किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और भुगतान प्रक्रिया ...