Bijnor News: प्रसूता की मौत पर हंगामा, चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग
बिजनौर, सितम्बर 5 -- Bijnor News: प्रसूता की मौत पर पीड़ित परिजनों ने हंगामा करते हुए दोषी चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग की। बुधवार रात अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव दुलीचंदपुर निवासी संजीव कश्यप की पत्नी काजल को प्रसव पीड़ा के चलते मौहम्मदपुर राजौरी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार रात प्रसव के बाद हालत बिगड़ने पर परिजन प्रसूता को धामपुर स्थित अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। परिजन धामपुर से शव को लेकर मौहम्मदपुर राजौरी स्थित निजी अस्पताल पंहुच गए तथा शव को रखकर हंगामा किया। पीड़ित परिजनों ने चिकित्सक पर प्रसव के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। पुलिस के हस्तक्षेप तथा ग्रामीणों द्वारा द्वारा समझाए जाने के बाद करीब दो घंटे के बाद पीड़ित परिजन शव को लेकर घर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.