Bijnor News: प्रशासन से वार्ता विफल, किसानों का धरना जारी
बिजनौर, अगस्त 25 -- Bijnor News: राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू के नेतृत्व में डीसीओ कार्यालय पर चल रहे अनिश्चित कालीन धरने पर प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता हुई। मांगों पर सहमति न बनने से वार्ता विफल रही। डीसीओ कार्यालय पर किसानों अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार उर्फ बिट्टू ने साफ कहा 30 साल विलंब ब्याज भुगतान का हिसाब डीसीओ बिजनौर को देना ही होगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों से प्रशासनिक अधिकारियों की वार्ता हुई। चीनी मिलों के अधिकारी सहित एसडीएम सदर, तहसीलदार सदर और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। किसानों की वार्ता में मांगों पर सहमति नहीं बनी और वार्ता विफल हो गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब तक मांगों का निस्तारण नहीं होगा धरना जारी रहेगा। डीसीओ कार्यालय पर चल रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.