Bijnor News: प्रशासन से वार्ता रही विफल, आज नजीबाबाद में होगी महापंचायत
बिजनौर, जुलाई 5 -- Bijnor News: नजीबाबाद तहसील में प्रशासनिक अधिकारियों एवं भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रही। किसानों की मांगों पर सहमति न बनने के कारण कोई समाधान नहीं निकल सका। किसान महापंचायत को सफल बनाने में जुट गए हैं। किसान नेता दिगंबर सिंह और जिला अध्यक्ष नितिन सिरोही के नजीबाबाद तहसील में महापंंचायत की घोषणा के बाद प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार वार्ता हुई लेकिन कोई समाधान नहीं निकला ।रविवार को भी प्रशासनिक अधिकारी और किसानों के बीच वार्ता हुई लेकिन वार्ता में मांगों पर सहमति नहीं बन सकी। युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह और जिला अध्यक्ष नितिन सिरोही ने कहा कि प्रशासन से वार्ता विफल रही है और नजीबाबाद में आज महापंचायत होगी। किसानों को उनका हक दिलवाया जाएगा। न्याय के लिए अब किसान पीछे नहीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.