Bijnor News: प्रशासन ने किया खो बैराज का निरीक्षण, नदियों से दूर रहने दी सलाह
बिजनौर, सितम्बर 28 -- Bijnor News: मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में बीते तीन दिन से हो रही लगातार भारी बारिश के बाद बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। डीएम उमेश प्रताप सिंह के आदेश पर शनिवार को तहसील की टीम ने शेरकोट खो बैराज और बाढ़ संभावित ग्रामीण क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। नायब तहसीलदार राजकमल यादव के नेतृत्व में लेखपाल प्रवीण कुमार नागर, प्रदीप तालियान व छत्रपाल सिंह ने खो बैराज शेरकोट तथा खो नदी किनारे बसे हादकपुर, तिपरजोत, नयागांव, नंदगांव, नाथाडोई, मंधौरा और कोपा आदि गांवों के साथ ही शेरकोट-धामपुर हाईवे किनारे तटबंध का निरीक्षण किया। टीम ने ग्रामीणों से अपील की है कि बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए खो नदी से दूर रहें, खेतों पर न जाएं और अति आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें।निरीक्षण यह भी पढ़ें- अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.