बिजनौर, सितम्बर 14 -- Bijnor News: महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, बिजनौर की प्राचार्य डा. ललिता चौधरी ने रविवार को जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान चिकित्सा महाविद्यालय एवं सम्बद्ध अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। ​वार्ता के दौरान प्राचार्य डा. ललिता चौधरी ने मेडिकल कॉलेज में मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने पर बल दिया। इसके साथ ही उन्होंने संस्थान में अकादमिक स्तर को ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए पोस्टग्रेजुएट पाठ्यक्रमों की शुरुआत व विस्तार को लेकर मंत्री जी से विशेष विचार-विमर्श किया। यह भी पढ़ें- मेडिकल कालेज अस्पताल को 100 में से 80 नंबर दे गई समिति प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अस्पताल म...