Bijnor News: प्रबल हत्याकांडः हाईकोर्ट में पुनरीक्षण याचिका पर सुनवाई आज
बिजनौर, अगस्त 11 -- Bijnor News: बिजनौर। चर्चित प्रबल हत्याकांड में सात दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद मामले में 13 अन्य लोगों को आरोपी बनाए जाने की मांग को लेकर दाखिल पुनरीक्षण याचिका पर मंगलवार (आज) को हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता अहमद जकावत के अनुसार, घटना की प्रारंभिक तहरीर में पांच लोगों के नाम थे। बाद में प्रार्थना पत्र के माध्यम से 13 अन्य लोगों के नाम भी पुलिस को दिए गए थे। पुलिस ने विवेचना के दौरान इनमें से कुछ नामों को शामिल किया, लेकिन बाद में उन्हें जांच से बाहर कर दिया। इसके बाद एक बाल अपचारी समेत आठ आरोपियों के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल किया गया, जबकि बाद में सात आरोपियों को दोषी ठहराते हुए अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई।पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इस मामले में सचिन अग्रवाल, रविंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.