Bijnor News: प्रधानाचार्य पर धारदार हथियारों से हमला कर लूटपाट
बिजनौर, अगस्त 13 -- Bijnor News: कालेज से साइकिल द्वारा घर लौट रहे प्रधानाचार्य को थाना शिवालाकलां क्षेत्र में ईख में घात लगाकर बैठे करीब छह बदमाशों ने घेर लिया। बदमाशों ने पहले गन्ने से हमला कर उन्हें गिराया और बाद में पर्स लूट लिया। लूट का विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर उनके दोनों हाथों की उंगलियां काट दीं। बदमाश करीब 4500 रुपये की नकदी और जरूरी दस्तावेज लूटकर बाइक से फरार हो गए। घायल प्रधानाचार्य को सीएचसी नूरपुर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना से सनसनी फैल गई।
घटना का विवरण नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव तंगरौला निवासी 55 वर्षीय अय्यूब खां पुत्र अब्दुल गफूर शिवालाकलां थाना क्षेत्र के गांव मंझौला बिल्लौच स्थित इकबाल गफूर पब्लिक इंटर कालेज में प्रधानाचार्य हैं। गुरूवार दोपहर कालेज की छुट्टी के बाद वह रोजाना की तरह साइकिल से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.